कम उम्र के हीरो के साथ रोमांस करना चाहती हैं मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं।

'बड़े मियां छोटे मियां' में मानुषी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ दिखाई दी हैं। जहां सोशल मीडिया उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की सराहना की गई है।

मानुषी ने कहा, "सुपरस्टार के साथ काम करना अच्छा है। आपको अच्छा खासा स्क्रीन स्पेस मिलता है।

मैं अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करूं तो उम्र का अंतर था, लेकिन हमने भूमिकाएं अच्छे से निभाई।

मानुषी ने यह भी उम्मीद जताई कि उन्हें भविष्य में कम उम्र के हीरो के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा।

'सम्राट पृथ्वीराज' के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, अभिनेत्री ने विक्की कौशल के साथ 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में अभिनय किया।

वह 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में भी नजर आई थीं।