Nick Jonas Power Ballad First Look : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस एक सिंगर होने के साथ ही अच्छे अभिनेता भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड की कई सारी बड़ी फिल्मों में काम किया है। अब निक अपनी आने वाली फिल्म में काम करने के लिए भी तैयार हैं। हालही में उनकी नई फिल्म से उनका बेहतरीन लुक सामने आया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर निक जोनस की नई फिल्म के बारे में जानकारी को फैन्स के साथ साझा किया है।
![Nick Jonas Power Ballad First Look](https://theshinenews.com/wp-content/uploads/2024/05/Nick-Jonas-Power-Ballad--1024x576.png)
Nick Jonas Power Ballad First Look : फिल्म ‘पावर बैलड’ की शूटिंग शुरू
निक जोनस ने अपनी आगामी फिल्म ‘पावर बैलड’ की शूटिंग को शुरू कर दिया है। बीमारी से उबरने के बाद निक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले निक इंफ्लुएंजा ए से ग्रसित हो गए थे। इस कारण उन्हें अपने कॉन्सर्ट को भी रद्द करना पड़ा था। इस वजह से उनके फैन्स भी निराश हुए थे, हालाँकि निक ने अपने फैन्स से विडियो को साझा करते हुए माफी मांगी थी। अब निक पूरी तरह से ठीक होकर अपनी वापसी करने जा रहे हैं।
Nick Jonas Power Ballad First Look : निक जोनस की वापसी…
दोबारा काम पर लौटकर निक काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी ख़ुशी को इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से भी साझा किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ‘काम पर लौटकर खुश हूं। पावर बैलड के सेट पर पहला दिन। चलो करते हैं।’ उनकी इस पोस्ट के बाद फैन्स ने भी उनकी वापसी पर ख़ुशी जाहिर की और हमेशा स्वस्थ्य बने रहने की सलाह दी। बता दें कि ‘पावर बैलड’ की कहानी को जॉन कार्नी और पीटर मैकडोनल्ड के द्वारा लिखा गया है।
![Nick Jonas Power Ballad First Look](https://theshinenews.com/wp-content/uploads/2024/05/Nick-Jonas--1024x576.png)
Nick Jonas Power Ballad First Look : प्रियंका ने भी जाहिर की ख़ुशी
अपने पति के काम पर लौटने से प्रियंका चोपड़ा भी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने पति निक जोनस के लिए पोस्ट साझा करते हुए ख़ुशी जाहिर की है। अपने पति प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने फिल्म ‘पावर बैलड’ में निक जोनस के लुक को शेयर किया है। तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘पति की सराहना पोस्ट! जैसे मैंने खत्म किया, उन्होंने शुरू किया। यूनिवर्स हमें सिंक में रखता है। रीयूनाइट करने के लिए खुश हूं, क्योंकि उन्होंने ‘पावर बैलड’ की शूटिंग शुरू कर दी है।’
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के लिए आगे लिखा, ‘आपकी शूटिंग के पहले दिन के लिए बधाई हो बेबी! आप जैसा कोई नहीं, जो इतनी ज्यादा मेहनत करता है। यह बहुत शानदार होने जा रहा है।’
![Nick Jonas Power Ballad First Look](https://theshinenews.com/wp-content/uploads/2024/05/Priyanka-Chopra-1024x576.png)
Nick Jonas Power Ballad First Look : प्रियंका ने की फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग ख़त्म
वहीँ प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो उन्होंने हालही में फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग को ख़त्म किया है। इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म पर ही रिलीज़ किया जायेगा। प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक रील साझा की, जिसमें सेट के कुछ मोमेंट्स दिखाई दे रहे हैं। रील को फैन्स के साथ शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि शूटिंग खत्म हो गई है.. एक साल हो गया… खैर, बहुत कुछ हुआ, लेकिन हम यहां हैं।
बता दें कि, ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। प्रियंका के अलावा फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुलर ने किया है।