LIC Jeevan Umang Policy , 27 लाख से ज्यादा मिलेगा, जाने यहां से पूरा प्लान

Amrendra Pandey
6 Min Read

LIC Jeevan Umang Policy : दोस्तों चाहे आप महिला हो या फिर पुरुष,आज के समय में हर व्यक्ति के लिए इंश्योरेंस करवाना बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि समय का कुछ पता नहीं चलता है। हमें कब इंश्योरेंस मनी की आवश्यकता होगी यह कोई नहीं जानता है। आज के समय महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है और सेविंग्स होना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसलिए आपको इंश्योरेंस जरूर करवानी चाहिए। अक्सर मार्केट में अलग-अलग इंश्योरेंस प्लान देखकर हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमें कौन सा इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए।

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जो वाकई में ही आपको काफी गजब का लगने वाला है। इस इंश्योरेंस प्लान में अगर आप इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो 27 लाख रुपए की राशि आपको आसानी से मिल सकती है। यह इंश्योरेंस प्लान आपके बच्चों के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक होगा। चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको लिक जीवन उमंग पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं।

LIC Jeevan Umang Policy
LIC Jeevan Umang Policy

LIC Jeevan Umang Policy Kya Hai : एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी क्या है?

LIC Jeevan Umang Policy अन्य पॉलिसी की तरह ही है। इसमें आपको निश्चित समय के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। निश्चित समय के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान करने के बाद आपको दो तरह से इस इंश्योरेंस पॉलिसी में फायदा मिलने वाला है। एक तो आपको मैच्योरिटी होने के बाद हर साल एक निश्चित राशि मिलती रहेगी, इसके अलावा जीवन बीमा को भी इस पॉलिसी में कवर किया जाएगा।

जीवन उमंग इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत 100 साल तक का कवरेज प्रदान किया जाता है। अगर किसी पॉलिसी धारक की समय से पहले ही मृत्यु हो जाती है, तो कंपनी के द्वारा पॉलिसी होल्डर के द्वारा रखे गए नॉमिनी को पॉलिसी की अमाउंट दे दी जाती है। चलिए अब आपको आगे जीवन उमंग पॉलिसी के फायदे के बारे में बता देते हैं‌।

LIC Jeevan Umang Policy के फायदे इस प्रकार हैं

LIC Jeevan Umang Policy में आपको विभिन्न प्रकार से फायदे मिलने वाले हैं, जो कि इस प्रकार है।

  • आपने बहुत सारे इंश्योरेंस प्लान देखे होंगे, जिसमें एक मेच्योरिटी पीरियड के बाद निश्चित राशि मिल जाती है। लेकिन इस इंश्योरेंस प्लान की बात ही कुछ और है। इसमें आपको कुल इंश्योरेंस पॉलिसी का 8% अमाउंट जीवन भर मिलता रहेगा। जब तक पॉलिसी होल्डर की आयु 100 वर्ष तक होगी, उसे फिक्स्ड राशि मिलती रहेगी।
  • इस पॉलिसी का लाभ पॉलिसी होल्डर 90 दिन से 55 साल तक की उम्र तक इस पॉलिसी का लाभ ले सकते हैं।
  • आपने बहुत सारे इंश्योरेंस प्लान देखे होंगे, लेकिन यह पॉलिसी अन्य पॉलिसी से अलग है। यह एंडॉमेंट के साथ-साथ आजीवन बीमा योजना को भी कवर करती है,जो की काफी बढ़िया बात है।
  • इस इंश्योरेंस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें आपको सिंपल रिवर्सनरी बोनस तो मिलेगा ही। इसी के साथ-साथ फाइनल एडिसन बोनस का लाभ भी आपको दिया जाएगा।
  • ‌ जब इस पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उस कंडीशन में पॉलिसी होल्डर के नोमिनी को वार्षिक प्रीमियम राशि का 10 गुना पैसा मिलता है। इसके साथ सिंपल रिवर्सनरी बोनस या फाइनल एडिसन बोनस, जो अधिक होता है वह राशि नॉमिनी को दी जाती है।
  • जीवन उमंग पॉलिसी का फायदा यह है कि इसमें आपको लोन भी मिल सकता है। लोन लेने के लिए कुछ शर्ते भी निर्धारित की गई है। अगर आप 3 वर्षों तक प्रीमियम राशि को भर देते हैं,तो उसके पश्चात आप लोन ले सकते हैं। इस पॉलिसी पर लोन लेने का फायदा यह भी है कि लोन की राशि बहुत कम ब्याज दर पर आपको मिल जाएगी।
  • दोस्तों मान लीजिए कि आपकी उम्र 26 साल है और आपके द्वारा 4.5 लाख रुपए के बीमा कवर के लिए जीवन उमंग पॉलिसी ली गई है। तो इस केस में आपको लगभग 30 वर्षों तक जीवन उमंग पॉलिसी की राशि का भुगतान करना होगा।30 सालों के बाद 31वे साल से ₹36000 महीना मिलने आसानी से शुरू हो जाएंगे।
LIC Jeevan Umang Policy
LIC Jeevan Umang Policy

इस पॉलिसी में आपके दोबारा जो इन्वेस्टमेंट की जाएगी, उसका लाभ आपको इनकम टैक्स की छूट में भी देखने को मिलने वाला हहै जानकारी के मुताबिक अगर आप इस इंश्योरेंस प्लान में इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको इनकम टैक्स के क्षेत्र 80c के तहत इनकम टैक्स में छूट भी दी जाएगी।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु जोखिम प्रारंभ तिथि होने से पहले हो जाती है, तो प्रीमियम की राशि नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े : Car Insurance Kya Hota Hai : कार इंश्योरेंस क्या होता है और कार इंश्योरेंस से कैसे फायदा मिलेगा?

ये भी पढ़े : Term Insurance Plan लेने के बाद अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाए तो क्या करें? क्या इंश्योरेंस प्लान का फायदा मिलेगा?

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *