Double ISmart Teaser : इस बार फिल्म में बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में से एक संजय दत्त भी फिल्म का मुख्य हिस्सा होने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में राम पोथिनेनी भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। बेसब्री के साथ दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी निकलकर सामने आई थी। वहीं अब फिल्म निर्माता ने ‘डबल आई स्मार्ट’ का टीजर रिलीज करने की योजना बनाई है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘डबल आई स्मार्ट’ का टीजर कब रिलीज होगा।
![Double ISmart Teaser](https://theshinenews.com/wp-content/uploads/2024/05/Double-ISmart--1024x576.png)
Double ISmart Teaser : जन्मदिन पर रिलीज किया जाएगा खास टीजर
कुछ दिन पहले ही डबल आई स्मार्ट का नया पोस्टर दर्शकों के सामने पेश किया गया था। वहीं अब इसका टीजर भी रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए टीज़र की रिलीज डेट की जानकारी दी गई है। फिल्म के निर्माता ने बताया कि 15 मई 2024 को अभिनेता राम पोथिनेनी के जन्मदिन के मौके पर इस खास टीजर को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ करने जा रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब पुरी जगन्नाथ, राम पोथिनेनी की फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
Double ISmart Teaser : डबल आई स्मार्ट टीजर रनटाइम
फिल्म निर्माता ने डबल आई स्मार्ट के टीजर रिलीज डेट के साथ ही इसके रन टाइम से संबंधित जानकारी भी साझा की है। फिल्म के दूसरे पोस्ट में निर्माता ने बताया की फिल्म का टीज़र 85 सेकंड का होगा। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि उस्ताद राम पोथिनेनी के आगमन का जश्न मनाने के लिए तैयार रहें, डबल आई स्मार्ट दोगुना मैडनेस की खुराक, टीज़र के 85 सेकंड लोड हो रहे हैं। टीज़र 15 मई को रिलीज होने जा रहा है। क्या आप सभी तैयार हैं।
![Double ISmart Teaser](https://theshinenews.com/wp-content/uploads/2024/05/New-Film-Double-ISmart--1024x576.png)
Double ISmart Teaser : नया पोस्टर भी आया सामने
अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्म डबल आई स्मार्ट का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें राम पोथिनेनी का एक बेहतरीन लुक देखने को मिल रहा है। इस खास पोस्ट में राम के चेहरे को मास्क से कवर किया हुआ है। उन्होंने बाघ धारी शर्ट और फटी हुई जींस पहनी हुई है। अभिनेता एक हाथ में सिगरेट और दूसरे हाथ में पटाखे पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
उनका यह लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता का पूरा फेस अब तक नहीं दिखाया है। इस वजह से फैन्स में उनके लुक को लेकर उत्साह बना हुआ है। लेकिन जब फिल्म का तेसेर साझा किया जायेगा उसमें अभिनेता का लुक देखने को मिल सकता है।
Double ISmart Teaser : मुंबई में हो रही है फिल्म की शूटिंग
फिल्म में दर्शकों को हाई लेवल का एक्शन देखने को मिलने वाला है। कुछ दिन पहले ही मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार, दमदार एक्शन के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली को भी इस फिल्म से जोड़ा गया है। अच्छी क्वालिटी के वीएफएक्स और बड़े बजट के साथ फिल्म डबल आई स्मार्ट को बनाया जा रहा है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही फिल्म निर्माता डबल आई स्मार्ट की रिलीज डेट से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
![Double ISmart Teaser](https://theshinenews.com/wp-content/uploads/2024/05/Film-Double-ISmart--1024x576.png)
Double ISmart Teaser : इस साल रिलीज होगी फिल्म
फिल्म डबल आई स्मार्ट को इसी साल रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। यह एक पेन इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, व हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माताओं ने दशकों से वादा किया है की डबल आई स्मार्ट में पिछली फिल्म से भी दोगुना एक्शन और दोगुना मनोरंजन देखने को मिलेगा।
Double ISmart Teaser : संजय दत्त होंगे फिल्म में मुख्य विलेन
विलेन के किरदार में संजय दत्त को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। उन्होंने नकारात्मक किरदारों में कई सारी यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। साउथ की ही फिल्म केजीएफ 2 में संजय दत्त ने विलेन की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीता था। वहीं अब डबल आई स्मार्ट में भी वह मुख्य विलेन के रूप में दिखाई देने वाले हैं। इस कारण फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह भी डबल हो गया है। हालांकि अब तक फिल्म से संजय दत्त का लुक सामने नहीं आया है।
बता दें कि डबल आई स्मार्ट फिल्म का पहला भाग आई स्मार्ट शंकर साल 2019 में रिलीज़ हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई सारे रिकॉर्ड बनाये थे। यह एक असिओं फिल्म थी जिसे दर्शकों के द्वारा पसंद किया गया। जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने इसके दूसरे भाग को बनाने का निर्णय लिया। पहले भाग की रिलीज़ के करीब 5 वर्ष बाद इसका दूसरा भाग इस साल रिलीज़ होने वाला है। अब देखते हैं कि क्या डबल आई स्मार्ट भी पहली फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।
Panchayat Season 3 : पंचायत वेब सीरीज में नए सचीव की भर्ती शुरू